रुडकी, फरवरी 21 -- झबरेड़ा, संवाददाता। गोकुलपुर के पास शनिवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार चाचा-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल की हालत नाजुकहोने पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए मेरठ रेफर कराया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सहारनपुर के थाना देवबंद के ग्राम राजूपुर निवासी शौकत अली अपने भतीजे शराफत के साथ बाइक से अपनी रिश्तेदारी में मंगलौर जा रहे थे। गोकुलपुर के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर बाइक से टकरा गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...