चंदौली, दिसम्बर 16 -- पड़ाव। जलीलपुर चौकी क्षेत्र के पीडीडीयू नगर पड़ाव मार्ग पर मढ़िया गांव के समीप मंगलवार को सड़क पार करते समय चार पहिया वाहन की चपेट में आने से दो महिलाएं घायल हो गई। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मढ़िया गांव के चावला गली निवासी तराना और मासूमा किसी कागजात के लिए प्रधान के यहां जा रही थी। तभी सड़क पार करते समय कार की चपेट में आ गई। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गयी। वाहन चालक ने आसपास मौजूद लोगों की सहायता से पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...