धनबाद, अप्रैल 1 -- धनबाद गोविंदपुर-साहिबगंज रोड पर सोमवार को तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से जामताड़ा निवासी 45 वर्षीय बाइक सवार निरंजन पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए धनबाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां इमरजेंसी में इलाज के बाद उन्हें भर्ती कर लिया गया है। घायल निरंजन के अनुसार वे धनबाद से जामताड़ा लौट रहे थे। तभी अपने अस्पताल के पास तेज रफ्तार काले रंग की एसयूवी अचानक उनके पास से गुजरी और चकमा दे दिया। इससे उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वे सड़क पर गिर पड़े। हादसे में उनके सिर में गहरी चोट आई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.