बलिया, फरवरी 17 -- रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। रसड़ा-फेफना मार्ग पर अमहर पेट्रोल पंप के पास मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवार को टक्कर मार दिया। हादसे में साइकिल सवार सासाराम (बिहार) निवासी 35 वर्षीय लुकमान खां की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि लुकमान स्थानीय कस्बा के मोहल्ला उत्तर पट्टी निवासी नाथू खां के दामाद हैं। वह मोहल्ला उत्तर पट्टी स्थित एक किराए की मकान में रहते थे। क्षेत्र के अमहर चट्टी पर स्थित एक मिठाई की दुकान पर काम करते थे।वहां से साइकिल से रसड़ा लौट रहे थे।वह चट्टी से कुछ ही दूर आगे पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे।तभी रसड़ा की ओर से जारी तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने स्थानीय सीएचसी पहुंचाया, जहां पर डाक्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.