बिजनौर, फरवरी 8 -- मोहल्ला मंडी मारकमगंज स्थित मंदिर चंपा देवी के पास रहने वाली एक युवती की कार की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। रविवार को मंदिर चंपा देवी के पास रहने वाले दीपक सैनी की पत्नी सोनी सैनी अपने घर के बाहर झाड़ू लगा रही थी। परिजनों ने बताया कि मेंन गेट पर एक कार खड़ी हुई थी। जिसको हटवाने के लिए उन्होंने अपने देवर से कहा और वह झाड़ू लगने लगी। देवर ने जब गाड़ी हटाने के लिए उसे स्टार्ट कर गियर डाला तो वह बैक हो गई। उससे ब्रेक नहीं लग पाए। जिससे सोनी कार की चपेट में आकर घायल हो गई। परिजनों उसे दिखाने डॉक्टर के पास ले गए। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 25 वर्षीय सोनी के एक पांच वर्षीय कान्हा व एक वर्षीय पुत्री वृंदा है। वह रविवार को पानप दास जी के समाधि स्थल पर एक वर्षीय पुत्री वृंदा का मुंडन संस्...