धनबाद, मार्च 26 -- महुदा, प्रतिनिधि। धनबाद-बोकारो फोरलेन मार्ग पर काण्ड्रा पंचायत सचिवालय के समीप एक स्वीफ्ट कार के धक्के से स्कूटी सवार बेलाखोंदा भाटडीह निवासी कालाचांद देशवाली (50) गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची महुदा पुलिस घायल को ईलाज के लिए एंबुलेंस से एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार संध्या लगभग चार बजे कालाचांद देशवाली काण्ड्रा बस्ती से निकल कर जैसे ही फोरलेन सड़क पर पहुंचे वैसे ही पीछे से तेज रफ्तार से आ रही एक स्वीफ्ट कार ने उसे धक्का मार दिया। घटना में कालाचांद स्कुटी सहित सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना महुदा पुलिस को दी गयी। सूचना पाकर महुदा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और एंबुलेंस से उसे एसएनएमएमसीएच धनबाद भे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.