भदोही, जनवरी 6 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के पीपरगांव के पास स्थित नहर पुलिया पर रविवार को दोपहर बाद वैगनार कार की चपेट में आए बाइक सवार दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए थे। दोनों भाइयों की हालत गंभीर होने पर महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया था। जहां एक युवक की वाराणसी में सोमवार को मौत हो गई। युवक की मौत से पीड़ित परिजनों में कोहराम मच गया। जबकि दूसरे का इलाज वाराणसी में चल रहा है। बताया जाता है कि औराई थाना क्षेत्र के कुरौना गांव निवासी 25 वर्षीय राजू और 23 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र महेंद्र माली बाइक सपर सवार होकर कहीं जा रहे थे। इस बीच उक्त स्थान पर पहुंचते ही वैगनार कार की चपेट में आकर दोनों गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे। दोनों को इलाज के लिए महाराजा चेतसिंह जिला अस्पताल में एंबुलेंस से लाया...