कानपुर, फरवरी 8 -- सरवनखेड़ा,संवाददाता। औरैया-कानपुर हाई-वे पर रनियां कस्बे में पंजाब नेशनल बैंक के पास रोड पार करते समय शनिवार देर रात साम्हों इटावा के रहने वाले एक बुजुर्ग फैक्ट्री श्रमिक तेज रफ्तार कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके परिजनों को जानकारी देने के बाद गंभीर हालत में बुजुर्ग को मेडिकल कालेज अकबरपुर भेजा। वहां मौजूद डॉक्टर ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया। मूलरूप से साम्हो भरथना इटावा के रहने वाले पैंसठ साल के बुजुर्ग महेश चंद्र सविता विसायकपुर रनियां की एक फैक्ट्री में काम करते थे। इसके साथ ही वह किशरवल रोड रनियां में बद्री प्रसाद के मकान में परिवार के साथ करीब बीस साल से निवास कर रहे थे। शनिवार देर रात ड्यूटी करने के बाद वह अपने आवास पर जा रहे थे। कानपुर- औरैया हाई-वे पर पंजाब नेश...