बागपत, फरवरी 6 -- दाहा। बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर गुरुवार सुबह पुसार बामनौली के बीच बुढ़ाना की तरफ से जा रही इको कार की टक्कर सामने से आ रही ई-रिक्शा से हो गई। जिसमें ई - रिक्शा खेत में पलट गई। ई-रिक्शा में सवार राकेश व बुद्धू निवासी पुसार जबकि इको चालक शिवकुमार व मोना निवासी सोरम घायल हो गया। राहगीरों ने घायलों का निजी चिकित्सकों के यहां उपचार कराया गया। थाना प्रभारी दोघट सूर्यदीप।सिंह ने बताया कि सभी लोगों को हल्की चोट थी। जिनका उपचार करा दिया गया था मामले में कोई तहरीर नहीं आई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...