नई दिल्ली, फरवरी 6 -- दिल्ली में एक की साइड मिरर को हुए नुकसान के बाद पुरानी दुश्मनी इस कदर उफनाई कि 25 साल के एक कपड़ा विक्रेता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई, जबकि दूसरा जख्मी है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को पकड़ा है, जिसमें से दो नाबालिग हैं। पुलिस के मुताबिक बदरपुर थाने में रात 10 बजे सूचना मिली थी कि गौतमपुरी इलाके में चाकूबाजी हुई है। टीम जब मौके पर पहुंची तो वहां बड़ी संख्या में लोग एकत्रित थे और मौके पर खून के धब्बे थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, 'शुरुआती जांच के दौरान चश्मदीदों के बयान से पता चला कि एक कार का साइड मिरर टूट जाने की वजह से झगड़े की शुरुआत हुई। पुरानी दुश्मनी होने की वजह से बहस तुरंत हिंसा में बदल गई।' क्राइम सीन को सुरक्षित कर दिया गया और फॉरेंसिक टीम ने सबूत एकत्रित किए। यह भी पढ़ें- पार्टी के बीच आया...