मिर्जापुर, अक्टूबर 7 -- मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के चिह्निवा इनारा के पास खड़ी कार का शीशा तोड़कर अराजकतत्व नगदी और बीज चुरा ले गए। पैरिया टोला निवासी विवेक कुमार सोनी ने बताया कि कार में पांच हजार रुपए, बीज और कीटनाशक रखा हुआ था। सुबह कार लेने गए तो शीशा टूटा और नगदी, बीज गायब थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...