गाज़ियाबाद, दिसम्बर 25 -- ट्रांस हिंडन। इंदिरापुरम थानाक्षेत्र में चोरों ने कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप और 40 हजार रुपये चुरा लिए। वसुंधरा सेक्टर-5 में रहने वाले गोपाल पुंडीर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पत्नी विन्नी के साथ 11 नवंबर को वसुंधरा सेक्टर 11 में किसान चौक के पास फुटवियर शोरूम में गए थे। शोरूम के पास ही उन्होंने अपनी कार खड़ी की थी। लौटने पर देखा कि शीशा टूटा हुआ था। अंदर रखा बैग गायब था, जिसमें पत्नी का लैपटॉप, 40 हजार रुपये और कुछ दस्तावेज रखे थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...