नोएडा, जनवरी 7 -- नोएडा। सेक्टर-76 में बदमाश सड़क किनारे खड़ी कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप और नगदी समेत अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सेक्टर-37 अरुण विहार निवासी प्रियंका शर्मा ने सेक्टर-113 थाने में शिकायत दी कि वह दो जनवरी को रात करीब साढ़े नौ बजे सेक्टर-76 गई थीं। उन्होंने अपनी कार सड़क के किनारे पार्क की और चली गईं। करीब सवा घंटे बाद जब वह लौटीं तो कार का शीशा टूटा था। उसमें रखा लैपटॉप, आधार कार्ड और नगदी समेत अन्य सामान गायब था। ठक-ठक गिरोह के बदमाशों पर वारदात करने का शक है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...