नोएडा, दिसम्बर 2 -- नोएडा। सेक्टर-75 निवासी आशीष चौहान ने 12 नवंबर को अपनी कार सब्जी बाजार के पास खड़ी की और खरीदारी करने चले गए। जब वह लौटे तो कार का शीशा टूटा मिला। कार के अंदर रखा बैग गायब था। बैग में लैपटॉप था। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगाला जा रहा है। ठक-ठक गिरोह द्वारा वारदात करने की आशंका जाहिर की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...