फरीदाबाद, जनवरी 16 -- फरीदाबाद, संवाददाता। कार का शीशा तोड़कर चोरों ने कार से एक लैपटॉप और एक हैंडबैग चोरी कर लिया। घटना 13 जनवरी की शाम सात बजे ओमेक्स वर्ल्ड स्ट्रीट रोड भतौला गांव सेक्टर 82 के पास हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सेक्टर 78 हैबिटेट कंसीटमेंट सोसाइटी निवासी हिमांशु की पत्नी निकिता ने बताया कि 13 जनवरी की शाम करीब 7:00 बजे वह ऑफिस से वापसी में मोड डिपार्टमेंटल स्टोर ओमेक्स वर्ल्ड स्ट्रीट रोड भतौला गांव सेक्टर 82 में घर का सामान खरीदने के लिए पहुंची थी। उसने अपनी कार स्टोर के बाहर खड़ी कर दी। जब वह केवल 5 से 10 मिनट के बाद सामान लेकर वापस आई तो उन्होंने देखा गाड़ी का पिछला शीशा दाएं तरफ का शीशा टूटा हुआ था। कार के अंदर से उसका लैपटॉप और हैंडबैग गायब था। उसके बैग में लैपटॉप, चार्जर, वनप्लस का चार्जर व उसके...