रुडकी, अप्रैल 8 -- चोरों ने नहर किनारे खड़ी एक कार का शीशा तोड़कर महिला का पर्स चोरी कर लिया। पर्स में नगदी और कीमती सामान था। लंढौरा निवासी करीम खान इसी 6 अप्रैल को अपने परिजनों के साथ रुड़की आया था। उन्होंने अपनी कार नहर किनारे शेरों वाले पुल के पास खड़ी की और खरीदारी के लिए बाजार में चले गए। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटे तो उनकी कार का एक शीशा टूटा हुआ था और कार में रखा महिला का एक पर्स भी गायब था। पीड़ित ने बताया कि पर्स में करीब आठ हजार की नगदी, एक सोने की अंगूठी और कुछ दस्तावेज थे। उन्होंने आस पास काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद पीड़ित ने सिविल लाइन कोतवाली में तहरीर दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.