फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 5 -- शमसाबाद। थाना चौराहा के पास एक बाराती पर कार का पहिया चढ़ गया। इस पर पहले नोकझोंक हुई और फिर हंगामे के बीच लाठी-डंडे चले। इससे भगदड़ मच गई। जैसे-तैसे कुछ लोगों ने पहुंचकर मामले को शांत किया। एक बारात गेस्ट हाउस में बुधवार की रात ठहरी थी। रात करीब 11 बजे बाराती नाचते हुए चल रहे थे। इस बीच एक बाराती के पैर पर कार का पहिया चढ़ गया। इस पर कहासुनी हो गई और विवाद बढ़ गया। बाराती कार चालक से उलझ गए। इस बीच कार चालक ने अपने लोगों को जानकारी दी, जिस पर वह लोग भी पहुंच गए। दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया और जमकर लाठी-डंडे चले। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जैसे-तैसे स्थिति संभाली। थानाध्यक्ष रमेश सिंह ने बताय कि दोनों पक्ष से कोई शिकायत नहीं मिली है। दोनों पक्षों में आपसी मतभेद हो गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...