औरैया, फरवरी 9 -- अजीतमल, संवाददाता। कानपुर से दिल्ली जा रही एक कार का टायर फटने से बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए, जिनमें एक युवती की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायल को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय अर्चना, 20 वर्षीय अनुराग कमल, 21 वर्षीय अंश कमल और वर्षीय 18 सृष्टि निवासी बर्रा-6, कानपुर, कार से दिल्ली में रिश्तेदारी की शादी में शामिल होने जा रहे थे। रविवार को अनंतराम टोल प्लाजा से पहले मोहारी गांव के पास अचानक कार का अगला टायर फट गया। टायर फटते ही चालक का नियंत्रण हट गया और कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार सवार सभी लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल लाया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.