अमरोहा, फरवरी 14 -- अमरोहा, संवाददाता। शहर निवासी कार कारोबारी पर शहर के ही 98 लोगों से कारों की खरीद-फरोख्त कर उन्हें सरकारी दफ्तरों व दिल्ली की ट्रेवल एजेंसियों में किराए पर लगवाने का झांसा देकर चार करोड़ 61 लाख रुपये ठगने का आरोप लगा है। आरोप है कि कारोबारी ने पहले तो मुनाफे के तौर पर पैसे लौटाए, लेकिन बाद में पैसे देना ही बंद कर दिया। तकादा करने पर पैसे देने से साफ इनकार कर दिया। मामले में पीड़ितों ने एसपी से शिकायत की है। सीओ सदर मामले की जांच कर रहे हैं। नगर के मोहल्ला जामा मस्जिद निवासी पेशे से कारोबारी मोहम्मद अजहर के मुताबिक वर्ष 2022 में उनकी मुलाकात बिजनौर रोड निवासी शहर के नामचीन एक कार कारोबारी से हुई थी। कारोबारी ने उन्हें झांसे में लेकर लखनऊ सचिवालय के अलावा स्वास्थ्य विभाग में किराए पर कार लगवाने का भरोसा दिलाया था। कारोबा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.