मुरादाबाद, फरवरी 11 -- मुरादाबाद। सगाई के बाद दहेज में 21 लाख की नकदी, 11 तोले सोना व एक कार न मिलने पर लड़के वालों ने शादी करने के इनकार कर दिया। मामला राज्य महिला आयोग में पहुंचा। जिसके बाद महिला थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना मझोला क्षेत्र के खुशहालपुर बैंक कालोनी निवासी महिला ने राज्य महिला आयोग को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी भतीजी की शादी मझोला थाना क्षेत्र के लाइनपार रामलीला मैदान जाट कालोनी निवासी सनी चौधरी के साथ तय हुई थी। महिला के अनुसार, बीती 12 फरवरी को सनी के फूफा मुनेंद्र सिंह अपनी पत्नी गुड़िया, पुत्री शगुन और सनी की मां कुसुम के साथ उसके के घर पहुंचे थे। लड़की पसंद करने के बाद गोद भराई/रोकने की रस्म अदा की गई, जिसमें करीब डेढ़ लाख रुपये खर्च होने का दावा किया है। कुछ दिन बाद लड़के पक्ष के ...