विकासनगर, मार्च 18 -- बोलेरो कैंपर और कार के बीच टक्कर हो गई, जिसमें कार सवार परिवार के चार लोगों को मामूली चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद चारों को अस्पातल से छुट्टी दे दी गई। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। चौकी इंचार्ज बाजार वैभव गुप्ता ने बताया कि सोमवार देर रात करीब पौने बारह बजे बोलेरो कैंपर चालक करन पुत्र सनी लाल होटल से खाना पैक कराकर पेट्रोल पंप के सामने अपने वाहन को मोड़ रहा था। इसी दौरान उनके वाहन की टक्कर कार से हो गई। कार में चार लोग मौजूद थे। जिसमें उमेश रोका निवासी आलू मंडी चकराता, उनकी पत्नी देवी रोका, चार साल का बेटा उदेश, एक साल का बेटा देवेश थे। टक्कर से चारों को हल्की चोट आई हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अभी तक किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं आई है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.