फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 20 -- नवाबगंज। मोहम्मदाबाद रोड स्थित पेट्रोल पंप चौराहे पर गुरुवार की रात तेज रफतार कार ने बाइक के टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार घायल हो गया। उसे गंभीर अवस्था में लोहिया अस्पताल में रेफर किया गया है। उलियापुर गांव के रवी रात करीब 10 बजे एक गेस्ट हाउस से दावत खाकर अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। चौराहे के पास सामने से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी। कार तेज रफ्तार थी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार सड़क के दूसरी ओर जा गिरा। बाइक सवार रवी के सिर और शरीर में चोटें आयी हैं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायल को सीएचसी लाया गया जहां गंभीर हालत देखते हुये लोहिया अस्पताल के लिए रेफर किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...