भागलपुर, फरवरी 21 -- सबौर, संवाददाता। लोदीपुर थाना क्षेत्र के बाईपास टोल प्लाजा के पास शुक्रवार सुबह 10:00 बजे कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। सूचना पर लोदीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायल को मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया जहां स्थिति गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार कुशवाहा चौक की तरफ से आ रहा थी। वहीं बाइक चालक बंसीटीकर की तरफ से आ रहा था। बाइक चालक ने कार में सामने से धक्का मार दिया। बाइक चालक अपने साथी के साथ सड़क पर 20 फीट आगे गिर गया। आधा घंटा तक घायल अवस्था में सड़क पर कराहता रहा कुछ देर बाद पुलिस आई और उसे उठाकर इलाज के लिए ले गई। पुलिस बाइक चालक की पहचान में जुटी है। लोदीपुर थाना अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने कहा कि बाइक और कार की टक्कर में दो बाइक सवार घायल हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.