रुडकी, नवम्बर 30 -- रविवार सुबह झबरेड़ा गुरुकुल मार्ग पर एक बाइक और कार की टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार महिला घायल हो गई। राहगीरों ने घायल को अस्पताल भिजवाया। रविवार को ग्राम सढ़ोली निवासी एक व्यक्ति अपनी पत्नी के साथ बाइक से झबरेड़ा आ रहा था। इस दौरान गांव से कुछ ही दुरी पर उनकी बाइक एक कार की चपेट में आ गई। जिसमें बाइक सवार महिला सड़क पर गिरकर घायल हो गई। राहगीरों ने घायल को अस्पताल भिजवाया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। डॉक्टर ने बताया कि महिला के एक पैर की हड्डी टूट गई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष अजय शाह का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...