जहानाबाद, नवम्बर 23 -- मेहंदिया, एक संवाददाता। मेहंदिया थाना क्षेत्र के बोध बिगहा ग्राम के समीप शनिवार की देर रात एक कार एवं मोटरसाइकिल में सीधी टक्कर हो गई, जिससे मोटरसाइकिल सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसका इलाज सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। मेहंदिया थानाध्यक्ष चंदन कुमार झा ने बताया कि घायल मोटरसाइकिल सवार की पहचान मेहंदिया थाना क्षेत्र के महावीर गंज ग्राम निवासी रितेश कुमार के रूप में की गई है। यह अपने घर महावीर गंज से कोई कारणवश बेलसार जा रहा था कि बोधबिगहा के समीप रास्ते में यह घटना घट गई। कार कलेर के तरफ से आ रही थी और वह आरा की तरफ जा रही थी। घटना के बाद कार पर सवार सभी लोग भागने में सफल हो गए। इसके बाद कार को जप्त कर थाना लाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.