जौनपुर, नवम्बर 15 -- जलालपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थानागढ़ी-जलालपुर मार्ग पर लालपुर गेट के पास शुक्रवार को सुबह करीब साढ़े दस बजे बरात से लौट रही कार और एक बाइक में आमने सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। वहीं कार में सवार चालक को हल्की चोट लगी। नेवादा गांव निवासी 25 वर्षीय अजय सोनकर पुत्र राजकुमार और 18 वर्षीय अनुज सोनकर निवासी महिमापुर बाइक से जलालपुर चौराहे की तरफ जा रहे थे। लालपुर गेट के पास आगे जा रहे ट्रक को ओवरटेक करने लगे। इसी दौरान सामने से एक कार आ गई। जब तक बाइक और कार के चालक वाहनों केा नियंत्रित करते तब तक टक्कर हो गई। बाइक चला रहा युवक कार के नीचे चला गया। पीछे बैठा युवक दूर जा गिरा। मौके पर भीड़ जुट गई। दोनों घायलों को सीएचसी रेहटी भेजा गया। जहां से प्राथमिक उपचार कर दोनों घायलों को जिला अस्पताल र...