रामपुर, दिसम्बर 18 -- थाना क्षेत्र के मुतियापुरा गांव निवासी ओमप्रकाश गुरुवार सुबह अशोकुपर पट्टी गांव निवासी अपने साथी विकास के साथ पिकअप में सब्जी भरने रामपुर सब्जी मंडी जा रहे थे। नैनीताल हाईवे पर कोयला गांव स्थित नदे के पुल के पास पहुंचते ही सामने की ओर से आ रही कार से पिकअप की टक्कर हो गई। हादसे में पिकप सवार ओमप्रकाश व विकास के साथ ही कार सवार हरिद्वार जनपद के शेरपुर गांव निवासी योगेश, गुजरात के बरोड़ा गांव निवासी कुरूती शाह तथा गुजरात के ही नाडियाल जनपद निवासी पुश पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...