गाजीपुर, मई 28 -- सादात, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के मजुई चौराहा के पास मंगलवार को कार और टेम्पो में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में हुरमुजपुर के बक्सूपुर मौजा के दलित बस्ती निवासी आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। घायलों को बेहतर इलाज के लिए पुलिस ने एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज अस्पताल भिजवाया। बक्सूपुर मौजा निवासी रामजनम राम और सुदामा राम जो कि आपस में पट्टीदार हैं। किसी बात को लेकर दोनों पक्ष में तीन दिन पहले जमकर मारपीट हुई थी। इस मामले को लेकर रामजनम अपनी पत्नी, भाई, उसकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों को लेकर रिजर्व टेम्पो से जिला मुख्यालय पुलिस अधीक्षक से मिलने जा रहे थे। मजुई के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। हादसे में टेम्पो में सवार 50 वर्षीय रामजनम, 38 वर्षीय राकेश, 40 वर्षीय पूनम, 25 साल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.