हापुड़, दिसम्बर 26 -- हापुड़ । हाफिजपुर थाना क्षेत्र में बुलंदशहर रोड पर यादव ढाबे के सामने राग साइड आ रही ई-रिक्शा और कार की भिड़ंत हो गई। हादसे में ई-रिक्शा सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि ई-रिक्शा चालक घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के कारण यातायात बाधित हो गया, लेकिन पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात व्यवस्था सुचारू कर दी। जानकारी के अनुसार हापुड़ की ओर से एक ई-रिक्शा राग साइड होते हुए यादव होटल के सामने पहुंची तो सामने से आ रही कार से भिड़त हो गई। हादसे में ई-रिक्शा सवार दो लोग घायल हो गए। मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए और पुलिस को हादसे की सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी प्रवीन चौधरी मौके पर घायल और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक...