फिरोजाबाद, सितम्बर 22 -- मक्खनपुर-खैरगढ़ मार्ग पर एसजीएम इंटर कॉलेज के पास स्विफ्ट कार एवं ऑटो में भिड़ंत हो गई। इसमें आधा दर्जन से ज्यादा सवारियां घायल हो गईं। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरगढ़ पर भेजा। गंभीर घायलों को गाड़ी से जिला अस्पताल भेजा। खुशबू पत्नी बालकिशन निवासी खैरगढ़, सीमा पत्नी जय किशोर, अभिनय पुत्र जय किशोर निवासी खैरगढ़ अपने मायके में हो रहे कार्यक्रम में जा रही थीं। रूबी पत्नी जानी निवासी असन चौराहा थाना नारखी, मालती देवी पत्नी भगवान सिंह निवासी नगला हिम्मत, मुस्कान पुत्री भगवान सिंह निवासी नगला हिम्मत, योगेश कुमार पुत्र निहाल सिंह निवासी नगला रघोल थाना खैरगढ़ घायल हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...