मुजफ्फरपुर, फरवरी 19 -- पारू, हिन्दुस्तान संवाददाता। देवरिया-जगिरिया मुख्य मार्ग पर चोचाही छपरा पंचायत के गोसाईं टोला गांव के पास गुरुवार को कार और ऑटो में भीषण टक्कर हो गई। हादसे में दोनों गाड़ियों पर सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत में ऑटो चालक ब्रह्मपुरा निवासी फूल महम्मद के 35 वर्षीय पुत्र मो. मजहर को एसकेएमसीएच रेफर कर दिया गया। बेहतर इलाज के लिए परिजन निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया है। घायल कार सवार कहीं निजी अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पारू और देवरिया थाने की पुलिस ने मामले की छानबीन की। वहीं, कार और ऑटो को जब्त कर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने पुलिस को बताया कि ऑटो जगिरिया से देवरिया की ओर जा रहा था। वहीं, कार विपरीत दिशा से आ रह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.