फिरोजाबाद, मार्च 10 -- थाना टूंडला क्षेत्र में सिलेरियो कार व ईको की टक्कर में कार सवार महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक दर्जन लोग घायल हो गए। मृतक कानपुर निवासी थे। कानपुर के किदवई नगर निवासी ध्रुवचंद्र पुत्र मोहन अपनी पत्नी उर्मिला व साडू राजेंद्र पुत्र नागर, साली बीना अग्रवाल तथा देवेंद्र मिश्रा के साथ 2 मार्च को बरसाने वृंदावन गए थे। सभी बरसाना से रविवार को कानपुर जा रहे थे। थाना टूंडला के उसायनी के समीप फ्लाई ओवर पर फिरोजाबाद की तरफ से जा रही ईको में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार में सवार देवेंद्र मिश्रा तथा बीना अग्रवाल की मौत हो गई। ध्रुव अग्रवाल, उसकी पत्नी उर्मिला अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल और गुरु प्रसाद अग्रवाल घायल हो गए। राजेंद्र अग्रवाल की दशा नाजुक देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर ...