सराईकेला, फरवरी 7 -- कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराई कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराई -हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मची - दुर्घटना में जानमाल की हानि नहीं खरसावां,संवाददाता। खरसावां-सरायकेला मुख्य मार्ग के पांचगछिया में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस टक्कर में कई लोग बाल- बाल बच गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि गनीमत रही कि इस दुर्घटना में जानमाल की हानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज गति में थी तभी चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन सीधे पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में कार का एक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। सड़क पर मौजूद अन्य लोग भी बाल-बाल बचे। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.