आगरा, फरवरी 14 -- कोतवाली क्षेत्र में पटियाली रोड पर नई सब्जी मंडी के समीप शुक्रवार की रात एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। स्थानीय लोगों ने कार सवारों को बाहर निकाला। एक घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की रात करीब साढ़े नौ बजे कार के गड्ढे में गिरने की जानकारी मिली। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने कार सवारों को बाहर निकाला। कार सवारों ने बताया कि वह चार लोग कार में सवार होकर कासगंज से पटियाली में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। गंजडुंडवारा में नई सब्जी मंडी के पास से गुजरते समय बाइक सवार ने कार को ओवरटेक किया। जैसे ही चालक ने बाइक को बचाने का प्रयास किया, कार अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। दुर्घटना में कार में सवार एक व्यक्ति को अधिक चोट आईं। उसे उपचार के लिए निजी अस...