संभल, अक्टूबर 3 -- असमोली थाना क्षेत्र के राया बुजुर्ग गांव में गुरुवार को प्रशासन ने तालाब और खाद के गड्डे की सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बने मैरिज हॉल और मस्जिद का ध्वस्तीकरण किया। कार्रवाई से पूर्व पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया। इससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने एनाउसमेंट कर लोगों को कार्रवाई में सहयोग देने और घरों में रहने की सलाह दी। मैरिज हॉल और मस्जिद को लगभग 10 साल पहले गांव के ही मिंजार हुसैन नामक व्यक्ति ने बनवाया था। मैरिज हॉल लगभग 2360 वर्ग फीट और मस्जिद 550 वर्ग मीटर में बनी है। प्रशासन ने पहले ही 10 जुलाई को नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दे दिए थे। दो सितंबर को तहसीलदार कोर्ट ने अवैध निर्माण हटाने के आदेश दिए। इसके बाद 13 सितंबर को लाल निशान लगाकर दोबारा चेतावनी दी गई थी। ध्वस्तीकरण से पूर्व पुलिस प्रशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.