लखीमपुरखीरी, दिसम्बर 2 -- 28 नवंबर को लुधौरी गांव में दो सिख सेवादारों को पीटने के मामले में कार्रवाई न होने से नाराज सिख संगठन के लोगों ने मंगलवार दोपहर बाद एसडीएम दफ्तर का घेराव कर लिया। उन्होंने वहां बेमियादी धरने का एलान कर दिया। हालांकि प्रदर्शन की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने पहले से ही तहसील परिसर से लेकर बाहर तक कई थानों की पुलिस समेत पीएसी तैनात कर रखी थी। धरने पर बैठे लोगों ने गुरुद्वारे से आया लंगर वहीं छका। चार घंटे धरने के बाद शाम साढ़े बजे एसडीएम और सीओ ने दो दिनों का समय मांगने के बाद धरना स्थगित किया गया। 28 नवंबर की शाम करीब साढ़े पांच कोतवाली क्षेत्र के लुधौरी के गोविंदपुर फार्म निवासी मनप्रीत सिंह अपने साथी गुरविंदर सिंह के साथ पास के गांव बिरजा पुरवा में अखंड पाठ व पूजा करवाकर बाइक से वापस अपने घर आ रहा था। लुधौरी में...