उरई, फरवरी 20 -- उरई। नदीगांव थाना क्षेत्र से जुड़े एक मामले में शिकायत के बावजूद आरोपियों पर कार्रवाई न होने से आक्रोशित एक महिला ने पुलिस अधीक्षक से हस्तक्षेप की मांग की है। पीड़िता द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया 4 फरवरी को थाना नदीगांव में शिकायत प्रस्तुत कर नामजद व्यक्तियों के विरुद्ध आरोप लगाए थे। संबंधित व्यक्तियों द्वारा अनुचित कृत्य किए गए, जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़िता का कहना है आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने से न्याय नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्थानीय स्तर पर शिकायत के बावजूद पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि पूरे प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए संबंधित आरोपियों के विरुद्ध त्वरित एवं निष्पक्ष...