लखीसराय, फरवरी 26 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में प्रशासनिक अधिकारियों पर हमले की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। वाहन जांच और अवैध बालू खनन की रोकथाम करने गए अधिकारियों पर जानलेवा हमले हो रहे हैं। बीते एक हफ्ते में दो बार डीटीओ और खनन पदाधिकारी को निशाना बनाया गया, लेकिन आरोपियों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई। इससे अवैध कारोबार में लिप्त लोगों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। बीते 10 फरवरी की देर रात तेतरहाट थाना क्षेत्र के महिसोना बालू घाट पर खनिज विभाग की टीम छापेमारी करने पहुंची थी। टीम ने जब अवैध रूप से बालू लदे ट्रैक्टर को पकड़ने की कोशिश की, तो बालू माफियाओं ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। हालांकि, खनिज विभाग की टीम ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और रातभर रास्तों की नाकाबंदी कर दी। बढ़ते दबाव को देखते हुए धंधेबाजों ने ट्रैक्टर को बग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.