अल्मोड़ा, दिसम्बर 6 -- द्वाराहाट के सिमल्टी गांव निवासी रमेश चंद्र तिवारी ने प्रभागीय वनाधिकारी अल्मोड़ा वन प्रभाग को ज्ञापन सौंपा। कहा कि क्षेत्र में बंदरों, लंगूर, सुअरों व गुलदार जैसे जंगली जानवरों का आतंक काफी बढ़ गया है। इस समस्या को लेकर पूर्व में भी ज्ञापन दिया गया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी है। अगर जल्द ही कोई कार्रवाई नहीं होगी तो ग्रामीण आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...