संवाददाता, जुलाई 2 -- यूपी के गोरखपुर में एक लड़का-लड़की के बीच लव अफेयर के बाद शादी पर सहमति बन गई। शादी तय हुई और सगाई भी हो गई। लेकिन एक साल बाद जाने किस बात पर लड़का इतना नाराज हुआ कि शादी से इनकार करने लगा। उसने लड़की और उसके घरवालों से सारे रिश्ते तोड़ लिए। इसके बाद लड़की की मां ने जनसुनवाई में शिकायत की। इस पर पुलिस ने युवक को खोजा और उसे हिरासत में लेकर थाने लाई। थाने पर लड़की पक्ष भी पहुंचा। काफी देर तक चली पंचायत के बाद भी लड़का शादी को तैयार नहीं हुआ। उधर, लड़की शादी की जिद पर अड़ी रही। हालांकि वह लड़के के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं चाहती है। दोनों तरफ की बातों को सुनने के बाद मंगलवार को पुलिस ने लड़के का शांतिभंग में चालान कर दिया। मामला, गोरखपुर के सहजनवां थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार यहां के एक गांव की लड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.