उन्नाव, नवम्बर 30 -- बीघापुर। क्षेत्र के अकवाबाद स्थित टोल प्लाजाकर्मियों की अराजकता से मुसाफिर परेशान हैं। यहां मारपीट के बाद आरोपी कर्मियों पर कार्रवाई के नाम पर उन्हें हटा दिया जाता है। नए कर्मी नियुक्त किए जाते हैं। यह क्रम लगातार जारी है, ठोस प्रशासनिक कार्रवाई न होने से यहां मारपीट की घटनाओं पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। बीते दिनों टोल कर्मियों ने एक युवक से जमकर मारपीट की थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वॉयरल हुआ था। इसके बाद कार्रवाई के नाम पर मैनेजर गौरव सिंह को हटाकर उमेश यादव की तैनाती की गई है। दो माह पूर्व टोल मैनेजर गिरधर सिंह के स्थान पर कंपनी ने बीघापुर तहसील क्षेत्र के ही निवासी गौरव सिंह को कंपनी ने टोल का मैनेजर नियुक्त किया गया था। हालांकि इस तरह की पूर्व में भी कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति की गई है। लोगों ने टोल...