पीलीभीत, मार्च 21 -- सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सरोज वाजपेई के नेतृत्व में दर्जनों अधिवक्ताओं ने अपर पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर शिकायती प्रार्थना पत्र देकर टोल प्लाजा कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। प्रार्थना पत्र में अधिवक्ताओं ने कहा कि हम अधिवक्ता गण विधिक व्यवसाय करने के लिए जिला मुख्यालय पीलीभीत नियमित रूप से आते जाते हैं। शुक्रवार को सुबह लगभग 10:20 पर जिस बस से आते हैं। वह बस टोल प्लाजा खाग सराय थाना गजरौला पर पहुंची। टोल प्लाजा पर दोनों लाइनों पर लंबी कतार लगी हुई थी। गाड़ियां इमरजेंसी लाइन से गुजर रही थी। जिस पर हम लोग यात्रा कर रहे थे। वह बस भी इमरजेंसी लाइन से निकलने लगी। आरोप है कि तभी वहां पर टोल प्लाजा कर्मचारियों ने बस को रोक लिया। अधिवक्ताओं ने टोल प्लाजा कर्मियों से अपना टोल काट लेने का अनुरोध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.