बिजनौर, नवम्बर 20 -- बिजनौर। एसपी अभिषेक झा ने स्योहारा थाना प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह को पीड़ित से रुपए लेने के आरोप में निलंबित कर दिया। कार्रवाई सीओ धामपुर की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई। पुलिस के मुताबिक 15 नवंबर को स्योहारा के ग्राम महुपुरा निवासी बलकरण सिंह अपने बेटे से हुए विवाद की शिकायत लेकर स्योहारा थाने पहुंचे थे। आरोप है कि बलकरण सिंह से थाने में तैनात पुलिसकर्मियों ने रुपए ले लिए थे। उन्होंने मामले की शिकायत प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल से की थी। शिकायत उच्चाधिकारियों तक पहुंचने के बाद सीओ धामपुर स्तर से मामले की जांच कराई गई। इसमें आरोप सही पाए गए। लेनदेन को रोकने में कोई प्रभावी कार्रवाई न करने पर एसपी ने प्रभारी निरीक्षक सतेन्द्र सिंह को सस्पेंड कर दिया। वहीं, एसपी ने हल्दौर थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार को स्यो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.