गुड़गांव, फरवरी 16 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। चीन के साइबर जालसाजों के साथ मिलकर भारतीय लोगों से ठगी की वारदातों को अंजाम दिलवा रही महिला को गुरुग्राम पुलिस ने एक मकान से गिरफ्तार किया है। मूलरूप से नगालैंड की रहने वाली यह महिला अपने पति के साथ मिलकर वर्चुअल सिम बॉक्स लगाकर मकान में ही टेलीफोन एक्सचेंज चला रही थी। महिला के पति की तलाश की जा रही है। गुरुग्राम पुलिस ने इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (गृह मंत्रालय) के साथ मिलकर यह कार्रवाई की है। मौके से सात मोबाइल बरामद किए हैं, जिसमें से तीन मोबाइल टूटे हुए थे। एक वाईफाई मॉडम, तीन सिकांडर्स और एक लैपटॉप भी बरामद किया है। 10 फरवरी को थाना साइबर अपराध, पूर्व को सूचना मिली थी कि एक दंपति ने सेक्टर-28 के एक मकान में साइबर ठगी के लिए वर्चुअल सिम बॉक्स लगाया हुआ है। यह अवैध टेलीफोन...