दुमका, दिसम्बर 25 -- शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। स्थानीय प्रशासन की टीम में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए थाना क्षेत्र के सरसडंगाल व जमरूपानी के बीच एक क्रशर के पीछे अवैध तरीके से भंडारण कर रखे गए 2000 सीएफटी बालू को जब्त किया है। जानकारी के मुताबिक शिकारीपाड़ा अंचल अधिकारी कपिल देव ठाकुर एवं पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमित कुमार लकड़ा ने संयुक्त रूप से गुप्त सूचना पर छापामारी कर बुधवार को सरसडंगाल व जमरूपानी के बीच एक क्रशर के पीछे 2000 सीएफटी भंडारण की गई बालू जब्त की है। बताया जाता है उक्त बालू ब्राह्मणी नदी से ट्रैक्टर द्वारा उठाकर यहां भंडारण कर ट्रक से रात में ले जाया जा रहा था। इसके दो सप्ताह पूर्व यहां से कुछ ही दूरी पर अंचल अधिकारी व थाना प्रभारी द्वारा अवैध भंडारण की गई बालू जब्त की थी। बावजूद इसके बालू माफिया द्वारा ...