मैनपुरी, जनवरी 5 -- ग्राम परतापुर में नाला निर्माण के दौरान मिट्टी धंसने से एक मजदूर की मृत्यु की घटना को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को डीएम अंजनी कुमार सिंह ने गांव पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने नाला निर्माण में मानकों की अनदेखी और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम न होने पर कड़ी नाराजगी जताई। संबंधित कार्यदायी संस्था के अभियंताओं का तत्काल प्रभाव से वेतन रोकने व लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए। ग्रामवासियों से संवाद में सामने आया कि जीटी रोड के किनारे भोगांव से ग्राम परतापुर तक करीब 7 से 8 फीट गहरे नाले की खुदाई कराई गई है। नाला खोदने के बाद केवल लगभग 3 फीट ऊंचा निर्माण कर शेष कार्य अधूरा छोड़ दिया गया और आगे जेसीबी से उतनी ही गहराई में नाला खोद दिया गया। गांव में करीब 500 मीटर क्षेत्र में नाला खोदकर छोड़ देने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.