बिजनौर, जुलाई 16 -- परिवहन विभाग द्वारा स्कूली वाहनों के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान अनियमितता मिलने पर 17 वाहनों को सीज कर दिया है, वही 53 स्कूली वाहनों के चालान किए गए। परिवहन विभाग ने 110 स्कूली वाहनों को नोटिस जारी किए है। परिवहन आयुक्त के निर्देश पर एक जुलाई से 15 जुलाई तक स्कूली वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया गया। एआरटीओ प्रवर्तन गौरीशंकर सिंह के नेतृत्व में परिवहन विभाग द्वारा चलाए गए अभियान के दौरान जिले के अलग-अलग रूटों पर स्कूली बसों की जांच की गई। जिसके तहत फिटनेस कंपलीट न होने सहित अन्य कमियां मिलने पर 17 स्कूल वाहनों को सीज कर दिया, वहीं 53 स्कूल वाहनों का चालान किया गया। विभाग ने 110 स्कूली वाहनों को नोटिस जारी कर जल्द अपने वाहन की खामियां दूर करने के निर्देश दिए है। परिवहन विभाग की कार्रवाई से स्कूल वाहन संचालकों में हड़कंप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.