सहारनपुर, दिसम्बर 23 -- पुलिस ने फर्जी जमानतदारों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया है, जिसमें अब तक 79 फर्जी जमानतदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि पुलिस ने न्यायालयों में विचाराधीन मुकदमों की निगरानी के लिए सघन जांच शुरू की थी, जिससे 330 मुकदमों की गहन समीक्षा की गई। इस दौरान 85 फर्जी जमानतदारों को चिन्हित किया गया, जिनमें से 79 का सत्यापन पूरा किया गया। थाना देवबंद में 60 फर्जी जमानतदारों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किए गए और पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, थाना सदर बाजार में 29 फर्जी जमानतदारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी मामलों में कोर्ट मॉनिटरिंग सेल द्वारा प्रभावी पैरवी की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि न्यायिक प्रक्रिया को प्रभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.