दरभंगा, नवम्बर 25 -- दरभंगा। अतिक्रमणकारियों के खिलाफ जिला प्रशासन एक्शन मोड में है। सोमवार को शहर में अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई यातायात थाने की ओर से शुरू की गई। इस अभियान का नेतृत्व सदर एसडीओ विकास कुमार, डीसीएलआर संजीत कुमार और सदर एसडीपीओ राजीव कुमार ने संयुक्त रूप से किया। सुबह से ही जिला प्रशासन की टीम ने शहर के लहेरियासराय स्थित टावर चौक, लोहिया चौक, बेंता चौक और आसपास के अन्य व्यस्त इलाको में अतिक्रमण खाली करवाया। लंबे समय से सड़क किनारे और नाले के ऊपर स्थाई और अस्थाई अतिक्रमणकारियों का कब्जा है। अतिक्रमण खाली करवाने के लिया जिला प्रशासन ने बुलडोजर का उपयोग किया। दुकानें, ठेला और अवैध कब्जे वाले अतिक्रमणकारियों से स्थल खाली कराने के दौरान पुलिस बल को उनका विरोध भी झेलना पड़ा। सदर एसडीओ ने सख्त आदेश देते हुए अतिक्रमण खाली करवाया...