सीतामढ़ी, जनवरी 1 -- सीतामढ़ी। शिक्षा विभाग के जिला स्तरीय स्थापना कार्यालय में बुधवार को सम्मान समारोह आयोजित की गई। स्थापना डीपीओ मनीष कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समारोह में सेवानिवृत कार्यालय अधीक्षक राजेश कुमार श्रीवास्तव व कार्यालय परिचारी अर्चना कुमारी को उपहार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर स्थापना डीपीओ श्री सिंह ने अधिकारियों व कर्मियों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि किसी भी क्षेत्र में व्यक्ति की पहचान उनके कुशल कार्य संस्कृति से होती है। सेवानिवृति तो एक प्रक्रिया है। मौके पर एसएसए डीपीओ प्रियदर्शी सौरभ, बीईपी के एडीपीसी मो. तैयब आदि ने सेवानिवृत कर्मियों के बेहतर स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना की। इस अवसर पर डीईओ के सभी प्रशाखा कार्यालयों के कर्मी व संभाग प्रभारी आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.